आतंकवाद से लड़ने के लिए कांग्रेस सरकार सक्षम : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस मुख्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में सिंह ने कहा, "देश को कांग्रेस सरकार की जरूरत है और केंद्र की कांग्रेस सरकार आतंकवाद और नक्सली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।"
सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी ध्वज फहराने के बाद इंदिरा गांधी भवन की आधारशिला रखी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस भारतीय संविधान के दायरे में सभी पक्षों को खुद में समायोजित करने के लिए तैयार है।
सिंह ने कहा, "कांग्रेस विभाजन नहीं, बल्कि एकता की नीति में विश्वास करती है। संविधान के दायरे में पार्टी सभी प्रकार के विचारों को समायोजित करने के लिए तैयार है। कांग्रेस का मानना है कि सभी समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि कांग्रेस कमजोर होती है तो भारत कमजोर होगा। हमारा दायित्व कांग्रेस को काफी मजबूत बनाना और समस्याओं का सामना करना है।" उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications