छात्र की हत्या के आरोप में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार
घटना जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के बुनटा गांव की है, जहां मदरसे के शिक्षक शहजाद (25)ने कथित तौर पर मदरसे के ही एक छात्र के साथ पहले कुकर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी।
गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी योगेश चौधरी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सोमवार सुबह छात्र का शव बरामद होने के बाद उसके परिजनों ने शिक्षक शहजाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
चौधरी ने कहा कि शहजाद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि रविवार को उसने मदरसे में ही उसे बुलाकर घटना को अंजाम दिया। फिर छात्र के शव को गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications