पेट भरा होने पर भी जल्दी-जल्दी खाते हैं हम!
पेट भरा होने पर भी जब हम स्वादिष्ट व्यंजन सामने पाते हैं तो इस घेरिलिन हार्मोन की वजह से ही खाने के लिए आकृष्ट होते हैं।
अध्ययन के सह-लेखक जेफरी जिगमैन के मुताबिक, "हमने यह देखा है कि कई बार ऐसी स्थितियां हो सकती हैं कि पेट पूरी तरह भरा होने के बावजूद स्वादिष्ट व्यंजन दिखने पर हम भोजन करें और इसकी कोई और वजह न होकर केवल इतना होता है कि हमारा दिमाग हमें ऐसा करने के लिए कहता है।"
युनीवर्सिटी ऑफ टेक्सास (यूटी) के साउथवेस्टर्न मेडीकल कॉलेज के अध्ययनकर्ता जिगमैन का कहना है कि स्वादिष्ट व्यंजनों को देखकर हमारे संवेदी अंगों को सुखद अनुभूति होती है और वे हमें उस भोजन को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। संवेदी अंग हमें अपनी याददाश्त को व्यवस्थित करने में भी मदद करते हैं ताकि हम याद कर सकें कि उन व्यंजनों को किस तरह से प्राप्त किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications