बिहार में 1500 कारतूस के साथ नक्सली गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक यू़ एस़ दत्त ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास के सहायक पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खीलमगंज इलाके से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने 12 बोर बंदूक के 480 कारतूस, ़.315 राइफल के 715 कारतूस सहित इंसास और अन्य राइफल्स के करीब 1500 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पास से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है।
दत्त ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि कारतूस और नक्सली साहित्य नक्सलियों को आपूर्ति किया जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications