कृष्णा ने वीजा नियमों पर थरूर की टिप्पणी को खारिज किया (लीड-1)
नए वीजा नियमों के बारे में सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर की टिप्पणी के बारे में संवाददाताओं के सवालों पर कृष्णा ने कहा, "वीजा मुद्दे पर हम गृह मंत्रालय के साथ चलेंगे।"
मुंबई पर 26/11 के हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली द्वारा पर्यटक वीजा के नियमों का दुरुपयोग करने की बात उजागर होने के बाद चार नवंबर से नए वीजा नियमों को लागू किया गया।
गृह मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार दीर्घावधि के बहुप्रवेश वीजा प्राप्त विदेशियों की दो बार की भारत यात्राओं के बीच कम से कम दो महीने का अंतर अनिवार्य है। इस निर्देश का अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों ने विरोध किया।
कृष्णा ने कहा कि इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करनी चाहिए। यदि किसी की कोई और धारणा है तो इसे दोनों मंत्रालयों की चारदीवारी के बीच सुलझाया जाना चाहिए।
थरूर ने ट्विटर पर सवाल उठाया कि क्या नए वीजा नियमों से वास्तव में देश की सुरक्षा मजबूत होगी क्योंकि 26/11 के हत्यारों के पास कोई वीजा नहीं था।
उन्होंने कहा, "मेरी भूमिका केवल इस मुद्दे पर मजबूती से अपना पक्ष रखना है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।"
थरूर ने 26 दिसम्बर को लिखा, "मुद्दा सुरक्षा बनाम पर्यटन का नहीं वरन यह है कि क्या वीजा प्रतिबंध हमारी सुरक्षा को मजबूत करेंगे। 26/11 के हत्यारों के पास काई वीजा नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications