चीन में 40 बच्चों की बीमारी के कारण बैट्री फैक्ट्री बंद
क्विं गयुआन नगरपालिका के एक अधिकारी के मुताबिक गुआंगदोंग प्रांत के क्विं गयुआन शहर में ओकेलाई पावर कंपनी लिमिटेड की एक बैट्री फैक्ट्री है। इसके ठीक 30 मीटर की दूरी पर जिचेंग अल्युमिनियम फैक्ट्री के कर्मचारियों का आवास है।
एक फल विक्रेता जांग लिंग ने बताया कि उसके बेट की स्वास्थ्य जांच में रक्त में सीसे का स्तर एक लीटर में 320 माइक्रोग्राम पाया गया। सामान्य स्थिति में इसे एक लीटर में 100 माइक्रोग्राम होना चाहिए। उसने बताया कि सीसे का स्तर अधिक होने की वजह से बच्चे को भूख लगनी बंद हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के संवाददाताओं ने उस क्षेत्र में दौरा करने के बाद पाया कि 10 परिवारों में से नौ परिवारों के सदस्यों के रक्त में सीसे का स्तर अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications