रूस में च्विंग गम के 250 डिब्बे ले उड़े चोर
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले से पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने पाकिर्ंग स्थल में घुस चौकीदार को घायल कर उसे बांध दिया। इसके बाद वे ट्रक से च्विंग गम के 250 डिब्बे ले उड़े जिनकी कीमत 57,500 डॉलर है।
उल्लेखनीय है कि दिसम्बर के शुरुआत में उत्तरी युक्रेन के एक रसायन विज्ञान के छात्र के मुंह में च्विंग गम चबाते वक्त विस्फोट हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जांच के बाद पता चला था कि च्विंग गम पर किसी प्रकार का विस्फोटक रसायन लगा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications