मुहर्रम पर लखनऊ के एक गांव में लोगों ने किया रक्तदान
लखनऊ के चिनहट इलाके के अमराई गांव के लोगों ने मुहर्रम के मौके पर आज स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से अपने गांव में रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में हर उम्र के ग्रामीणों ने शिविर पहुंचकर रक्तदान किया।
ग्रामीण तनवीर हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि सारी उम्र मानवता व भाईचारे के लिए काम करने वाले कर्बला शहीद इमाम हुसैन की याद में आज उन्होंने रक्तदान करने का फैसला किया। उनका यह कदम भी मानवता को समर्पित है।
तनवीर कहते हैं कि इमाम हुसैन के मार्गो पर चलकर अगर वह भी जीवन में मानवता के लिए कुछ कर पाएं तो यह बहुत बड़ी खुशनसीबी होगी। वह मानते हैं कि रक्तदान के छोटे से प्रयास से लोगों को कुछ लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों के मुताबिक इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम के मौके पर किया गया रक्तदान कार्यक्रम शाम तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications