प्रशांत पाइपलाइन एक रणनीतिक परियोजना : पुतिन
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने कोजमिनो में विशेष रूप से निर्मित बंदरगाह पर साइबेरिया के तेल को पहली बार एक मालवाहक तेल टैंकर में भरे जाने के समारोह में भी हिस्सा लिया।
पुतिन ने कहा कि रूस के लिए महत्वपूर्ण घटना है। यह एक रणनीतिक परियोजना है। इससे एशिया प्रशांत के बाजार क्षेत्र में रूस की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अभी रूस की हिस्सेदारी कम है।
उन्होंने कहा कि परियोजना पर 12.1 अरब डॉलर की लागत आई और कोजमिनो में बंदरगाह बनाने के लिए दो अरब डॉलर आवंटित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications