हिमाचल में बर्फीली हवाओं का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी शिमला में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था।
लाहौल और स्पीति जिले में केलांग और किन्नौर जिले केकल्पा में न्यूनतम तापमान-9.7 डिग्री सेल्सियस और-5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं कुल्लू के समीप भुंतर और मंडी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान-0.4 डिग्री और 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications