चीन में कोयला खदान में आग लगने से 12 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शेंक्सी प्रांत के सुरक्षा प्रशासन के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि दुर्घटना रविवार शाम 11.30 बजे जीजियु शहर की डोंगोऊ कोयला खान में हुई। घटना के समय खान में 16 मजदूर काम कर रहे थे।
प्रवक्ता के मुताबिक मजदूरों ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया इस वजह से यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में घायल चार मजदूरों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उनकी हालत स्थिर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications