श्रीनगर में लाठी चार्ज में 7 घायल
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जम्मू एवं कश्मीर के विभिन्न भागों में मुहर्रम के मौके पर निकाले जाने वालों जुलूसों पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
श्रीनगर के अबी-गूजर क्षेत्र में शिया समुदाय के लोगों द्वारा मुख्य जुलूस को बाहर ले जाने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वर्ष 1990 में यहां आतंकी घटनाओं की शुरूआत हुई थी और उसी समय से ही राज्य सरकार ने अबी-गूजर क्षेत्र से जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
अबी-गूजर क्षेत्र और शहर के मुख्य केंद्र लाल चौक में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए थे। सुरक्षाबलों की भारी तैनाती को देखते हुए इलाके में दुकानें बंद कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications