नाइजीरिया के संदिग्ध आतंकवादी को मित्रों ने सच्चरित्र बताया
दैनिक समाचार पत्र 'डेली ट्रस्ट' को अब्दुल मुतल्लब के एक दोस्त ने बताया कि वह धार्मिक था लेकिन उसका ध्यान मौजूदा स्थिति और नैतिक सवालों पर था। उसने कभी भी एक धार्मिक चरमपंथी के रूप में व्यवहार नहीं किया।
अब्दुल मुतल्लब के एक स्कूली मित्र ने बताया कि उसके काफी कम दोस्त थे और शायद उसने कभी किसी महिला से हाथ भी नहीं मिलाया हो। उसके एक अन्य मित्र ने कहा कि एक पूर्व मंत्री और बैंकर का बेटा मुतल्लब पैसे का उपयोग अपने परिवार के लिए धार्मिक पुस्तकें खरीदने में करता था।
अब्दुल मुतल्लब ने शिक्षा के लिए इस वर्ष के आरंभ में नाइजीरिया छोड़ा। अरबी सुधारने की इच्छा से वह बाद में यमन चला गया और अपने परिवार से सभी संपर्क समाप्त कर लिए। अब्दुल मुतल्लब हाल ही में नाइजीरिया लौटा था।
नाइजीरिया के मीडिया के अनुसार अब्दुल मुतल्लब के पिता ने अपने बेटे के आतंकवाद के प्रति बढ़ते झुकाव की सूचना पहले ही अमेरिकी अधिकारियों को दी थी। नाइजीरिया के मीडिया ने सोमवार को इस साहस की काफी प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications