श्रीलंका में डाक के जरिए रिकॉर्ड मतदान की तैयारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से बताया गया है कि वर्ष 1982 में आयोजित पहले राष्ट्रपति चुनाव से लेकर अब तक इतनी अधिक संख्या में डाक के जरिए मतदान के आवेदन कभी नहीं आए थे।
राज्य के कर्मचारी जो चुनाव के दौरान विशेष ड्यूटी पर तैनात रहते हैं उन्हें 'डाक वोटिंग' के जरिए अपना मत देने की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा सुरक्षाबलों, पुलिस और चुनाव अधिकारियों को इस प्रक्रिया के तहत मत देने की छूट प्रदान की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक श्रीलंका के पश्चिमोत्तर प्रांत कुरुनेगाला जिले से ही 54,000 से अधिक डाक आवेदन आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications