बिहार में मनाया गया शहादत का पर्व मोहर्रम
पटना के गोलघर, अफजलपुर, फुलवारीशरीफ , गोलखपुर और शाहगंज सहित कई क्षेत्रों से ताजिया लिए लोग जुलूस की शक्ल में निकले और कर्बला तक गए। इस दौरान इस जुलूस में शामिल लोग मातम के माहौल में सीनाजनी कर रहे थे। इसमें बच्चों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मान्यता के मुताबिक हजरत इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए 72 लोगों की शहादत की याद में मोहर्रम का पर्व मनाया जाता है।
पटना के अलावा पूर्णिया, किशनगंज, औरंगाबाद, कटिहार समेत सभी जिलों में मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की खबर है।
मोहर्रम के मौके पर पटना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने सोमवार को बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई तथा पुलिस बल तैनात किए गए। प्रशासन ने पूर्व में ही जुलूस में ऊंट, हाथी, घोड़े को शामिल करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications