नेपाल में विस्फोट, 3 मरे
दक्षिणी नेपाल के चितवन जिला स्थित सुंदरबस्ती इलाके में सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे विस्फोट हुआ। यह इलाका भारत सीमा पर स्थित है। पुलिस के अनुसार किसी ने सुखबहादुर राय नाम के व्यक्ति के घर के शौचालय में बम रख दिया था।
पुलिस के अनुसार विस्फोट में दो महिलाएं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जनुका राय (45), रामूमाया राय (18) और देवबहादुर राय के रूप में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications