उप्र में लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद किया
राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों चौक, याहियागंज, ऐशबाग, हजरतगंज और आलमबाग में लोग नम आंखों से कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकालकर अपना दुख बयान किया। चौक स्थित एक प्राचीन मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी ने संवाददाताओं से कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपने कुनबे और साथियों के साथ मैदान-ए-कर्बला में शहीद होना कबूल किया लेकिन वसूलों के लिए सच्चाई और हक के रास्ते को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, "मोहर्रम का दिन हमें उनकी शहादत की याद दिलाता है और कठिन दौर में भी अल्लाह पर भरोसा करते हुए नेक राह पर चलने का पैगाम देता है।"
प्रदेश के दूसरे शहरों इलाहाबाद, वाराणसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ और कानपुर में भी लोगों ने मातमी जुलूस और ताजिया निकाला। राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications