महिला मित्र के पति को गोली मारी

तहसील पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी राजेश वासनिक ने कहा कि आरोपी व्यक्ति सिद्धेश्वर एम. टंडेल (27) एक महिला से प्रेम करता था। टंडेल बीड में रहता है। उक्त महिला ने एक दूसरे युवक जितेंद्र एस. कोरे (31) से शादी कर ली थी।
पुलिस के मुताबिक वास्तविकता को स्वीकार करने में असमर्थ होने पर टंडेल ने रविवार रात महिला के पति के साथ हुई कहासुनी के बाद रिवॉल्वर से गोली मार दी। पुलिस टंडेल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications