गडकरी से मिलने मुंबई गए सोरेन
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, "आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो, भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष सी.पी.सिंह के साथ सोरेन मुंबई के लिए रवाना हो गए।"
सोरेन के साथ उनके बेटे हेमंत भी मुंबई गए हैं। सोरेन बुधवार को राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
झामुमो सूत्रों के अनुसार सोरेन भाजपा अध्यक्ष के साथ मंत्रीमंडल के गठन को लेकर चर्चा करेंगे। सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने 45 विधायकों के समर्थन की सूची राज्यापल को सौंपी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications