जम्मू क्षेत्र में बंद का आंशिक असर
क्षेत्र के उधमपुर, रेयासी और चेनानी कस्बे में बंद का आंशिक असर देखा गया, जबकि शीतकालीन राजधानी में इसका थोड़ा असर देखने को मिला।
राजनीतिक दलों के बंद के आह्वाहन के कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे।
यद्यपि बंद को देखते हुए जम्मू एवं अन्य कस्बों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं राज्य के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना के समाचार नहीं है।
जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी)की ओर से बंद का आह्वाहन किया गया था। पार्टी ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) सगीर अहमद की रिपोर्ट को बकवास करार दिया। जम्मू स्टेट मोर्चा, शिवसेना हिंदुस्तान और दूसरे संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications