बिहार में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस के अनुसार बेलर गांव में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने मिलकर उमेश सिंह और गोपाल सिंह की लाठी, डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों शवों को सोमवार को बरामद किया।
इधर, नवादा के पुलिस उपाधीक्षक एस़ क़े सत्यपथी ने सोमवार को बताया कि घटना में घायल लोटो सिंह को इलाज के लिए स्थनीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू दी है। इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications