नेपाल के प्रधानमंत्री दौरे पर रवाना
पांच दिनों के दौरे में नेपाल चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ, चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
वह चीन-नेपाल संबंधों पर सिंगुआ विश्वविद्यालय में भाषण देंगे और ल्हासा, जियान तथा शंघाई शहरों का दौरा करेंगे।
नेपाल के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सुजाता कोइराला, वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडेय और ऊर्जा मंत्री प्रकाश शरण महत भी गए हैं।
चीन रवाना होने से पहले काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल ने पत्रकारों से कहा कि इस सद्भावना यात्रा का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और तकनीकी सहयोग बढ़ाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications