विमान में हमले से दुखी इस्लामी नेता
इस्लामी संगठनों की परिषद के प्रमुख विक्टर बेग ने शुक्रवार को डेट्रॉयट में विमान में कथित तौर पर विस्फोट करने की कोशिश की निंदा की। उन्होंने कहा, "ऐसी घटना फिर नहीं हो इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए।"
डेट्रॉयट फ्री प्रेस ने बेग के हवाले से कहा कि मुस्लिम समुदाय को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम करना चाहिए ताकि ऐसी घटना न हो सके।
शुक्रवार की घटना के बारे में बेग ने कहा, "इस घटना ने मुझे निराश कर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications