क्रिसमस मास में महिला पोप पर कूदी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पोप जब सेंट पीटर बालिस्का की ओर आ रहे थे तभी यह महिला उन पर कूद पड़ी। अचानक हुए इस हमले से पोप खुद को बचा ना सके। इस महिला ने लाल रंग की पोशाक पहनी थी। पोप गिरने के तुरंत बाद संभल गए। इस वाकये से उन्हे किसी भी तरह की कोई चोट नहीं पहुंची है। घटना के बाद पोप ने क्रिसमस मास में हिस्सा लिया और पारंपरिक ढंग से उन्होंने सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया।
यह महिला फ्रांसीसी कार्डिनल रोजर एचीगरे से भी टकरा गयी थी। एचीगरे को अस्पताल ले जाया गया। पता चला है कि उन्हे टकराने से मामूली चोटें आयीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications