भारतीय मूल के राजीव बनेंगे यूएसएड प्रमुख

शाह के नामांकन को मंजूरी मिलने के साथ ही उनके अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था यूएसएड के प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभालने का रास्ता साफ हो गया। माना जा रहा है कि ओबामा प्रशासन में यूएसएड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि ओबामा ने अपनी विदेश नीति में विकास को अहम उपकरण बनाया है। बीते नवंबर में शाह के नामांकन की घोषणा करते हुए ओबामा ने कहा था, "शाह के पास ताजा विचार और समर्पण के साथ प्रभावशाली पृष्ठभूमि भी है जो यूएसएड की निर्देशित करने में मददगार होगी।"
शाह एक चिकित्सा शास्त्री हैं और मौजूदा समय में अमेरिकी कृषि विभाग में बतौर मुख्य वैज्ञानिक कार्यरत हैं। इससे पहले वह माइक्रासॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी की अध्यक्षता वाली संस्था में कृषि विभाग के निदेशक भी रह चके हैं। शाह की शैक्षणिक पृष्ठभूमि शानदार रही है। उन्होंने पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय से चिकित्सा में एमडी की डिग्री हासिल की। इससे पहले उन्होंने 'व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस' से स्वास्थ्य अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने प्रतिष्ठित 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से भी पढ़ाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications