मनमोहन ने वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

वाजपेयी के आवास के एक अधिकारी ने बताया, "वाजपेयी जी की सेहत ठीक न होने की वजह से वे सभी लोगों से नहीं मिल सकेंगे।" भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "वाजपेयी जी के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना के लिए कई समारोह आयोजित किए गए हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर हमारा मार्गदर्शन करेंगे।"
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था और उनका राजनीतिक जीवन चार दशक लंबा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications