बिहार में रबी फसल पिछले वर्ष से बेहतर
पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में सूखे की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि रबी की फसल का उत्पादन लक्ष्य के अनुसार होगा। राज्य में गेहूं की बुवाई का जो लक्ष्य रखा गया था उसमें 76 प्रतिशत तक सफलता हासिल कर ली गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
राज्य की कृषि मंत्री रेणु कुमारी ने शक्रवार को बताया, "22 दिसंबर तक रबी की फसलों जैसे गेहूं की बुवाई का लक्ष्य 24 लाख हेक्टेयर रखा गया था जिसमें 18 लाख 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है जो लक्ष्य का 76 प्रतिशत है। इसी तरह तिलहन फ सलों की बुवाई एक लाख 61 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है जो अपने लक्ष्य 88 प्रतिशत से भी अधिक है।"
कृषि मंत्री ने कहा कि इसी तरह रबी की फसल और मक्का की बुवाई का लक्ष्य 3़ 50 लाख हेक्टेयर निर्धारित किया गया था लेकिन 3़ 07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही बुवाई हो पाई है जो लक्ष्य का करीब 88 प्रतिशत है। दलहन फसलों में भी लक्ष्य का करीब 88 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ फसल के दौरान मानसून और अनियमित वर्षा के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऐसी स्थिति में सरकार ने भी राज्य के 22 जिलों को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया था।
कृषि मंत्री का यह भी कहना है कि राज्य में धान की रोपाई का लक्ष्य 35 लाख हेक्टेयर निर्धारित किया गया था जबकि मात्र 23़ 02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही धान की फ सल रोपाई हो पाई थी। इस कारण उत्पादन में भी 30 से 40 प्रतिशत कमी होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications