दिल्ली में गर्माहट भरी रही क्रिसमस की सुबह
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इस मौसम के सबसे सर्द दिन के बाद शुक्रवार को दिल्ली के मौसम में कुछ गर्माहट रही।
गुरुवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इस मौसम का सबसे सर्द दिन था। शुक्रवार को इसमें आंशिक वृद्धि दर्ज की गई और यह 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)के अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार सुबह का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम लेकिन हाल के कुछ दिनों से ज्यादा था।"
कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर 500 मीटर तक रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications