बेथलेहम में दुनियाभर के लोगों ने की शांति की कामना
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ईसा मसीह के इस जन्म स्थान पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी और पूरे माहौल में पर्व की रंगत घुल-मिल गई थी। इस साल बेथलेहम में सुरक्षा के बेहतर हालात होने की वजह से इस बार क्रिसमस में यहां सबसे अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है।
बेथलेहम के मेयर विक्टर बटारसेह के मुताबिक क्रिसमस के इन दो दिनों में 50,000 पर्यटकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है जबकि पिछले वर्ष यह संख्या केवल 30,000 थी। बेथहेलम जेरूसलम से महज 10 किलोमीटर दक्षिण में है। दोनों शहरों को एक दीवार और कई चौकियां विभाजित करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications