चिली के 75 प्रतिशत बच्चे घरेलू हिंसा के शिकार : यूनीसेफ
सेन्टियागो, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। चिली के 75.3 प्रतिशत बच्चे घरेलू हिंसा के शिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने बात गुरुवार को जारी बयान में कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चिली में 53.8 प्रतिशत बच्चे शारीरिक हिंसा और 25.9 प्रतिशत बच्चे गंभीर शारीरिक हिंसा के शिकार हैं।
चिली में यूनीसेफ के प्रतिनिधि गेरे स्टाल ने यह जानकारी दी। स्टाल ने कहा कि बच्चों के खिलाफ हिसा केवल गरीब तबके में ही नहीं है बल्कि सभी सामाजिक स्तरों पर है। उन्होंने कहा, "बच्चों के खिलाफ हिंसा सभी सामाजिक स्तरों पर है और सभी को इसकी निंदा करना चाहिए।"
चिली के सहायक पुलिस निदेशक जैविएरा ब्लैन्को का कहना है कि पुलिस ने बच्चों की प्रताड़ना के 7,000 से ज्यादा मामलों की जांच की है, जिनसे पता चला है कि रोजाना ऐसे 20 मामले होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications