हिमाचल के होटल लंबे सप्ताहांत के लिए तैयार

शिमला, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के होटल क्रिसमस सप्ताहांत मनाने के लिए यहां आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।

क्रिसमस के अवकाश और सप्ताहांत की छुट्टियां बिताने के लिए राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के होटल और गेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए बुक हो गए हैं। ये छुट्टियां शुक्रवार से क्रिसमस के साथ शुरू हो रही हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक योगेश बहल ने आईएएनएस से कहा, "साल के अंतिम दिनों में इस समय यहां पर्यटक खूब आ रहे हैं। हमारे ज्यादातर सभी होटलों को पर्यटकों ने पहले से ही बुक करा लिया था। तीन दिन का बढ़ा हुआ सप्ताहांत पर्यटन उद्योग के लिए फायदेमंद है।"

निगम के पास राज्यभर में 2,320 बिस्तरों की क्षमता और 1,070 कमरों वाले 57 इकोनॉमी और हाई-एंड होटल हैं। निगम 60 रेस्तरां और कैफे भी चला रहा है।

पर्यटन विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली से करीब 50,000 पर्यटकों के शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों पर पहुंचने की उम्मीद है।

यहां के क्लार्क होटल के महाप्रबंधक डी. पी. भाटिया कहते हैं, "क्रिसमस के दौरान तीन दिन की छुट्टियां होने की वजह से इस बार ज्यादा पर्यटक आए हैं। सप्ताह के अन्य दिनों में भी अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।"

शिमला के मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिन तक धूप खिलती रहेगी और मौसम खुशनुमा रहेगा।

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एक प्रवक्ता के मुताबिक निगम ने पर्यटकों के लिए दिल्ली और चण्डीगढ़ से शिमला, मनाली और धर्मशाला के लिए विशेष वोल्वो बस सेवा शुरू की है।

हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर करती है। पिछले वर्ष यहां 93.7 लाख घरेलू और 367,000 विदेशी पर्यटक यहां आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+