मेक्सिको में इस साल 13 पत्रकारों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्यूटाना रू प्रांत में एक पत्रिका निकालने वाले पत्रकार जोसे अलबटरे वेलाजक्वे ज को बीते मंगलवार मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर ने गोली मार दी। वेलाजक्वे ज को एक निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि इस पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन सबूतों की कमी का हवाला देते हुए उसे कुछ देर बाद रिहा भी कर दिया गया।
मेक्सिको के उत्तरी हिस्से में पत्रकारों पर सबसे ज्यादा हमले होते हैं। इस क्षेत्र में मादक पदार्थ के तस्करों का बोलबाला है और वे पत्रकारों को निशाना बनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय संस्था 'रिपोटर्स बिदाउट बॉर्डर्स' के अनुसार वर्ष 2000 से मेक्सिको में अब तक 55 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications