पुल हादसा : मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात की
मुख्यमंत्री ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने घटना स्थल पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है। जिस प्रकार की स्थिति यहां बनी है, उसे देखते हुए राहत कार्य एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा है।
गहलोत ने बताया कि राहत कार्य में सहयोग के लिए सेना की मदद के साथ-साथ गुजरात, अहमदाबाद से प्रशिक्षित गोताखोरों का एक दल बुला लिया गया है तथा दिल्ली से भी नेवी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि नदी में एवं बाहर गिरे मलवे को निकालना मुश्किल काम है, इसमें समय लगेगा। उन्होंने आशंका जताई कि करीब 30-40 व्यक्ति मलवे में दबे हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications