वायदा कारोबार के कारण बढ़ रही महंगाई : दासगुप्ता
हाल के दिनों में खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुई वृद्धि के बारे में बातचीत करते हुए दासगुप्ता ने कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल में आवश्यक वस्तु अधिनियम को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया। उस सरकार में तृणमूल कांग्रेस भी साझेदार थी। हम चीजों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।"
बंगाल नेशनल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित व्यापार मेले के मौके पर उन्होंने कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जो कुछ भी हो रहा है उससे पूरी तरह अवगत हैं। उन्हें पता है कि वायदा कारोबार में क्या हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications