मप्र की गरीबी उन्मूलन परियोजना को एशिया अवार्ड
भोपाल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की गरीबी उन्मूलन परियोजना (डीपीआईपी) को विश्व बैंक के दक्षिण एशिया वाइस प्रेसीडेंट टीम अवार्ड के लिए चुना गया है। परियोजना के पहले चरण की सफलता और दूसरे चरण की प्रभावी तैयारियों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
प्रदेश के 50 में से 14 जिलों में इस परियोजना का पहला चरण चलाया गया। इन जिलों के 53 विकासखण्डों के 3000 गांवों में चली इस परियोजना के सकारात्मक नतीजे मिले हैं। इसी आधार पर विश्व बैंक ने प्रदेश को अवार्ड के लिए चुना है।
विश्व बैंक की टास्क टीम के मैनेजर नेथन बेलट ने इसकी सफलता का श्रेय परियोजना के अधिकारियों और टीम को दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications