चीनी असंतुष्ट को 11 साल की कैद

बीजिंग, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन की एक अदालत ने एक असंतुष्ट को 11 साल की कैद की सजा सुनाई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 53 साल के लियू जियाबो को राष्ट्र की ताकत को नुकसान पहुंचाने का दोषी करार दिया गया है। बंद कमरे में हुई सुनवाई में बीजिंग की इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने बुधवार को तीन घंटे से भी कम समय तक मामले की सुनवाई की।

मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित और सरकार के एक प्रमुख आलोचक को सलाखों के पीछे रखने की मंशा बताते हुए इसकी निंदा की है।

लियू को चीन में लोकतांत्रिक सुधारों के घोषणापत्र 08 के जारी होने के कुछ समय पहले दिसंबर 2008 में गिरफ्तार किया गया था।

इस घोषणा पत्र में 303 प्रमुख असंतुष्टों, कार्यकर्ताओं और लेखकों ने चीन को उदारवादी लोकतंत्र में तब्दील करने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं तथा कम्युनिस्ट पार्टी के शासन में स्वतंत्रता, समानता और मानवाधिकारों की कमी की आलोचना की है।

लियु की पत्नी लियु जिया ने कहा है कि उनके पति पर लगे सभी आरोप गलत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+