बिहार में आग से 100 घर जलकर राख
पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के जुरावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात आग लग जाने के कारण करीब 100 घर जलकर राख हो गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को रामपुर गांव के एक घर में सभी लोग सोये हुए थे और कमरे में रोशनी के लिए दीया जलाकर रखा हुआ था। रात में दीया गिर गया और घर में आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे फैल गई जिससे गांव के करीब 100 घर जलकर खाक हो गए।
इधर, जुरावनपुर थाना के प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद साह ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि घर में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घर झोपड़ीनुमा और फूस के बने हुए थे। सुबह में आग पर काबू पाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications