पोप ने दिया क्रिसमस का संदेश (लीड-1)
पोप जब सेंट पीटर बालिस्का की ओर आ रहे थे तभी महिला उनकी ओर कूदी। महिला लाल रंग का पोशाक पहने हुए थी। पोप गिरने के तुरंत बाद उठ गए और वह पूरी तरह सुरक्षित रहे।
यह महिला फ्रांसीसी कार्डिनल रोजर एचीगरे से भी टकराई। एचीगरे को अस्पतल ले जाया गया। उन्हें भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।
इस घटना के बाद भी पोप ने क्रिसमस मास में हिस्सा लिया और उन्होंने पारंपरिक ढंग से सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया। कई देशों में इस कार्यक्रम का सीध प्रसारण भी दिखाया गया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने क्रिसमस के पावन अवसर पर अपना संदेश भी दिया। उन्होंने 2000 वर्ष पूर्व बेथलेहम में ईसा मसीह के जन्म के कारण संपूर्ण मानव जाति को मिले 'विशेष ज्ञान' को याद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications