बिहार में 2500 मध्य विद्यालय बनेंगे उच्च विद्यालय

पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के 2,500 राजकीय मध्य विद्यालयों को अगले वर्ष तक उच्च विद्यालय में तब्दील कर दिया जाएगा।

राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री हरिनारायण सिंह ने शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले चार वर्षो में सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने की नीति के तहत 15,500 नये विद्यालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार ने 2़ 12 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को उच्च शिक्षा देने के मद्देनजर अगले मार्च तक 2,500 राजकीय मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में तब्दील किया जाएगा। सिंह ने कहा कि विद्यालयों में 82000 कमरों का निर्माण कराया गया है, जबकि उच्च विद्यालयों के करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 12वीं तक के सरकारी विद्यालयों के भवन का निर्माण निविदा निकाल कर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा यह भी बताया कि एक किलोमीटर की परिधि के भीतर प्राथमिक विद्यालय खोलने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में चार वर्ष के अंदर ढाई गुणा छात्रों का इजाफा हुआ हैं। मंत्री ने दावा किया कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए कई योजनाएं भी चल रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+