पन्ना राष्ट्रीय उद्यान से भागा बाघ पकड़ा गया
पेंच राष्ट्रीय उद्यान से नवंबर माह में लाया गया यह नर बाघ अचानक लापता हो गया था। यह बाघ लगभग एक माह से वन विभाग को छका रहा था। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक आर. एस. मूर्ति ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि लगभग एक माह पूर्व भागे बाघ को दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के जंगल में पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया है कि बाघ को देहरादून के विशेषज्ञों और वन विभाग के दस्ते ने ट्रांकलाइजर देकर पकड़ा।
मालूम है कि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान देश का 'दूसरा सरिस्का' बन चुका था। जहां दोबारा बाघों की संख्या बढाने के शुरू हुए प्रयासों के क्रम में दो बाघिन मार्च 2009 में लाई गई थीं और फिर पेंच राष्ट्रीय उद्यान से नर बाघ को लाया गया था। यह बाघ चकमा देकर भाग गया, जिसे पकड़े जाने के बाद वापस लाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications