नायडू ने की राज्यपाल के इस्तीफे की मांग
नायडू ने कहा कि तिवारी को इस्तीफा देना चाहिए या फिर केंद्र सरकार को 'राज्यपाल के पवित्र कार्यालय' की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। मामले में कुछ सांसदों के शामिल होने का आरोप है।
नायडू ने यह मांग एक तेलुगू समाचार चैनल द्वारा 85 वर्षीय तिवारी को तीन युवा लड़कियों के साथ आप्त्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने के बाद की।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नायडू ने कहा, "टेलीविजन पर इस दृश्य को देखकर हर कोइ शर्मिदा है। यह एक बड़ा सेक्स स्कैंडल है और यह सार्वजनिक जीवन में गिर रहे मूल्यों को दिखाता है।"
उन्होंने कहा कि राजभवन जैसे जगह लोकतंत्र के मंदिर होते हैं और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी चीजें वहां घटित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications