झारखण्ड भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को
भाजपा सूत्रों के मुताबिक अनंत कुमार और करूणा शुक्ला इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे। शुक्ला झारखण्ड की प्रभारी हैं जबकि कुमार पार्टी के केंद्रीय महासचिव।
उल्लेखनीय है कि गत 23 दिसम्बर को आए राज्य विधानसभा के चुनावी नतीजों में किसी भी दल या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। भाजपा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 18-18 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications