पेरु में बस दुर्घटना में 40 मरे, 22 घायल (लीड-1)
लीमा, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरु में गुरुवार को एक बस के गहरे खड्ड में गिर जाने से कम से कम 40 यात्रियों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत चिंताजनक है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस विभाग के महानिदेशक एनरिक मेद्री ने बताया कि यह हादसा वेलिले शहर के निकट एस्पिनर-सैंटो टोमस राजमार्ग पर हुआ। घायलों में आठ की हालत गंभीर है।
हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी ही इस हादसे की वजह बन गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications