96 ग्राम चरस के साथ न्यूजीलैंड के 2 नागरिक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के.के. इंदोरिया ने आईएएनएस को बताया कि एलेन ब्रूस मिल्स और उसकी महिला मित्र पेटा सिम क्लेयर को कुल्लू के समीप भूंतर से गुरुवार को 96 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विदेशी जोड़े के पास से 22 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की गई। दोनों पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बारे में न्यूजीलैंड दूतावास को जानकारी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications