मुंबई में सड़क दुर्घटना में 2 बहनों की मौत
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह 7.20 बजे नवी मुंबई के बाहर वासी टोल चेक पोस्ट से ठीक पहले हुई। हालांकि क्रिसमस की छुट्टी होने से अपेक्षाकृत ट्रैफिक जाम कम था।
नवी मुंबई के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में सात अन्य लोग भी थे। वासी चेक पोस्ट पर जब यातायात कर वसूला जा रहा था तभी तेजी से आ रहे टैंकर ने क्वोलिस में पीछे से टक्कर मार दिया।
18 वर्षीय प्रणाली शिंदे और 16 वर्षीय स्वपनाली शिंदे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
अन्य सात लोगों को भी चोटें आई हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें वासी के महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समूह के सभी लोग वर्ली पुलिस क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications