पटना में तीन दिवसीय फिल्मोत्सव शुरू
पटना में पहली बार 'जनसंस्कृति मंच' के तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुए फिल्मोत्सव के पहले दिन राष्ट्रीय पुरस्कार से चार बार सम्मानित गिरीश कसरवल्ली की फि ल्म 'गुलाबी टॉकीज' दिखाई गई।
जनसंस्कृति मंच के अनुसार पटना में आजतक जितने भी फि ल्मोत्सव हुए हैं उनमें मनोरंजन, अपराध और हास्य ही परोसा गया है। पहली बार इस फि ल्मोत्सव में लोगों को गंभीर विषयों पर आधारित फि ल्में देखने को मिलेंगी। इनमें से कई फि ल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
इस फि ल्मोत्सव के दूसरे दिन ऋत्विक घटर की बंगला फि ल्म 'कोमल गंधार' दिखाई जाएगी। इसी दिन बीजू टोप्पो और मेघनाथ की फि ल्म 'गाड़ी लोहरदगा मेल' और विनोद राजा की हिन्दी फिल्म 'महुआ मेमोर्स' दिखाई जाएगी। शनिवार को ही लघु फि ल्म 'द नेबर' और 'द चैरी टेल' के अलावा 'दुई पटन के बीच में' सहित कई अन्य फि ल्में भी दिखाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications