प्रत्येक समस्या का समाधान है हिन्दुत्व : भागवत
पटना के गांधी मैदान में लगभग 10,000 स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि पर्यावरण से लेकर आज विश्व में जितनी समस्याएं हैं उनका एक ही समाधान है हिन्दुत्व। उन्होंने कहा कि हमारा समाज एक है और विभिन्न बिरादरियों-संप्रदायों के होते हुए भी हम एक साथ रहते हैं। यह हिन्दुओं की विशेषता है।
उन्होंने सभी हिन्दुओं को जात-पात छोड़कर एक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने में लगा हुआ है। आतंकवाद, नक्सलवाद तथा सभी उपद्रवी संगठन पड़ोसियों की देन है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश के अंदर और बाहर की समस्याओं को सुलझाने में अक्षम है। उसे सामरिक महत्व पर ध्यान देते हुए समस्याओं को सुलझाना चाहिए। आज देश की एकता और अखंडता खतरे में है।
उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम नफरत फैलाना नहीं है, यह देश की एकता और अखंडता की बात करती है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जो लोग आरएसएस की बुराई करते हैं वे खुद आकर आरएसएस को समझें।
इसके पूर्व सरसंघचालक प्रणाम का कार्यक्रम हुआ तथा उपस्थित स्वयंसेवकों ने शारीरिक कला का प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications