गडकरी शनिवार को बाल ठाकरे से मिलेंगे
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार को मुंबई पहुंचने के बाद गडकरी सबसे पहले सेंट्रल मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पन करेंगे। उसके बाद वह शिवजी पार्क में ही बाबासाहब डा. भीमराव अम्बेडकर और वीर सावरकर स्मारक भी जाएंगे।
गडकरी इसके बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश की पूर्जा अर्चना करेंगे। दोपहर में वह राज्य के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications