पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के टड़ियांव थाना क्षेत्र के जयराजपुर की है, जहां राम खेलावन (60) का उनके एक पड़ोसी से हुए विवाद का निपटारा करने के लिए गुरुवार देर शाम तीन पुलिसकर्मी पहुंचे। पहुंचते ही वे राम खेलावन को प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी झ्झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों की कथित पिटाई ने रामखेलावन की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि खेलावन के मरते ही पुलिसकर्मी घटना की शिकायत आला अधिकारियों से न करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच के आदेश दिए।
जिले के पुलिस अधीक्षक ओ.पी.सागर ने शुक्रवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि परिजनों की शिकायत पर देर रात आरोपी पुलिसकर्मियों एक उपनिरीक्षक व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications