इंदौर में आईआईएम प्रोफेसर की हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
इंदैार, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। इंदौर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के परिसर में हुई प्रोफेसर अमृता पंचौली की हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह चाकू संस्थान के परिसर से ही आरोपी अनिल पटेल की निशानदेही पर बरामद किया गया।
इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में स्थित संस्थान के परिसर में रहने वाली प्रोफेसर अमृता पंचौली की 17-18 दिसंबर की रात को धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले संस्थान के चालक अनिल पटेल को गिरफ्तार किया है और उसी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू को बरामद कर लिया गया है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के अनुसार चाकू संस्थान के परिसर में एक पत्थर के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस चाकू का डीएनए कराने की तैयारी में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications